पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 04:08 PM (IST)

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली का रविवार को यमुना के किनारे निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रोहन ने जेटली को मुखाग्नि दी। अरुण जेटली को अंतिम विदाई देेने के लिए पक्ष और विपक्ष के कई नेता निगम घाट पर मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ने घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करके अपने नेता को विदाई दी। इससे पहले अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय रखा गया ताकि समर्थक और प्रशंसक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था जहां 9 अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
PunjabKesari

भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग अंतिम दर्शनों के लिए कतार में खड़े हैं और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा' तथा ‘जेटली जी अमर रहें' जैसे नारे लगा रहे हैं। शनिवार को जेटली का पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा गया था जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और विभिन्न दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह ने शनिवार को कहा कि जेटली भ्रष्टाचार के खिलाफ एक योद्धा थे और जनता के लिए जनधन योजना लाने, नोटबंदी एवं जीएसटी के सफल क्रियान्वयन का श्रेय उन्हें जाता है।जेटली के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। बीते साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था लेकिन लगातार उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। 

PunjabKesari


अचानक बिगड़ गई थी जेटली की तबीयत
डॉक्टर ने बताया कि जेटली की तबीयत अचानक रात को बिगड़ गई थी। देर रात उनके पेट में संक्रमण फैल गया था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उनकी रिकवरी करने में नाकामयाब रहे। सुबह कई टेस्ट करने और हैवी डोज देने के बावजूद भी उनका शरीर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। 


PunjabKesari


बीते दिनों वरिष्ठ नेताओं ने जाना था जेटली का हाल
बीते दिनों उनसे मिलने भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को अस्पताल जाकर जेटली का हालचाल जाना था। 


PunjabKesari

भाजपा के ‘थिंक टैंक' थे जेटली
भाजपा के ‘थिंक टैंक' के रूप में मशहूर अरुण जेटली ने दिल्ली विश्विद्यालय के छात्र आंदोलन से अपनी राजनीतिक पहचान बनाई और करीब चार दशक तक भारतीय राजनीति में छाये रहे। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की। अठाईस दिसंबर 1952 को नयी दिल्ली में जन्में जेटली न केवल एक चर्चित वकील रहे बल्कि वह संसद में सरकार के ‘संकट मोचक' वक्ता के रूप में भी जाने जाते थे। वर्ष 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद उन्हें आपातकाल के दौरान जेल में भी रहना पड़ा और इसके बाद धीरे-धीरे वह राजनीतिक की सीढि़या चढ़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गये। उन्होंने केंद्र सरकार के कई प्रमुख मंत्रालयों का प्रभार संभाला और वर्ष 2014 से 2019 तक भारत के वित्त एवं कॉर्पोरेट मामालों के मंत्री रहे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News