सर बीवी को लेबर पेन हैं, अस्पताल जाने के लिए मदद चाहिये- एक फोनकॉल पर मदद के लिए पहुंची सेना

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 01:50 PM (IST)

पुंछ: देश की सुरक्षा का जिम्मा बखूबी निभाने वाली भारतीय सेना आम जनता की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती है। कश्मीर और पूरे देश भर से ऐसे कई दृश्य देखने को मिल ही जाते हैं। हाल ही में एक और ऐसा वाक्या सामने आया है जिसमेंसेना ने एक फोनकॉल मात्र पर मदद के लिए जवान भेज दिये।


भारतीय सेना को पुंछ के नूरकूट इलाके के गांव तुगलू से एक फोन आया। व्यक्ति ने सहायता के लिए कॉल की थी। उसने बताया कि उसकी बीवी गर्भवती है और उसे लेबर पेन हो रही है और मदद चाहिये।


व्यक्ति की पत्नी का नाम रूकसाना  बताया गया। सेना ने बिना देरी किये मद्द पहुंचाई और जवानों ने स्थानीय लोगों की सहयाता से गर्भवती महिला को निकट के अस्पताल दाखिल करवाया।


जनकारी के अनुसार इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण और रास्ता साफ नहीं होने के चलते लोग काफी परेशान थे। पहाड़ी रास्ते पर रात को पैदल जवानों ने महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। इलाके में सेना के कार्यों की सराहना हो रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News