लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा, 2 जवानों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 09:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कारगिल में बुधवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 600 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमिका ला दर्रे के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि वाहन में चालक और सह-चालक समेत सेना के केवल दो जवान सवार थे और हादसे में दोनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने खाई से दोनों जवानों के शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News