सेना ने कश्मीर के कुपवाड़ा में आयोजित किया खेल उत्सव

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 06:30 PM (IST)

श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की आरआर ने खेल उत्सव का आयोजन किया। यह उत्सव आर्मी डे के उपलक्ष्य पर विलगाम में आयोजित किया गया। रमहाल, राजवर और मगम ब्लाक के गांव के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीनगर में इन दिनों मौसम के मिजाज काफी ठंडे हैं। माइन्स से भी नीचे पारा लुढ़क गया है पर इसके बावजूद लोगों के हौस्ले काफी बुलंद हैं।


स्ेना के खेल उत्सव का उद्घाटन आरआर 8 सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर नीरज शर्मा ने किया। गांवों के पंच और सरपंच भी इस मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर आशा वर्करों ने भी शिरकत की। कर्नल अभिषेक सिंह ने कहा, सभी आयु के लोगों को एक साथ लाने हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। मौस्म अनुकूल नहीं है पर लोगों के हौसले बुलंद हैं। हमने इस खेल उत्सव में गुल्ली डंडा खेल भी रखा और लोग उसे चाव से खेल रहे हैं।


सिंह ने कहा कि सर्दियों में सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। शारीरिक व्यायाम को हमे इस दौरान अपनी जिन्दगी का एक हिस्सा बना लेना चाहिये। इस ोल उत्सव में 21 ग्रामीण खेल रखे गये थे, जिनमें स्पून रेस, पिटठू, गुल्ली डंडा शामिल थे।
स्थानीय ग्रामीण मंजूर ने कहा कि लोग उत्सव का आनंद ले रहे हंै। उन्होंने कहा कि सेना अच्छे कार्यक्रम आयोजित करती है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News