दूर दराज पहाड़ी क्षेत्र बनी में सेना ने लगाया मैडीकल कैंप

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 06:22 PM (IST)

कठुआ: देश की सरहदों की रक्षा के साथ साथ सेना सामाजिक दायित्व भी निभा रही है। सेना की गुर्ज डिवीजन द्वारा बनी में आपरेशन सदभावना के तहत बनी मैडीकल कैंप का आयोजन किया। स्थानीय गवर्नमेंट स्कूल मेें आयोजित इस शिविर का अधिकारियों और स्थानीय नुमाइंदों ने शुभारम्भ करवाया। जिसके बाद सेना की स्वास्थ्य टीम और डाक्टरों ने अपनी सेवाएं देते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डाक्टरों ने 218 पुरुषों, 156 महिलाओं और 52 के करीब बच्चों के स्वास्थ्य जांचा गया। साथ ही कोविड 19 महामारी से खुद को कैसे बचाया जाए, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों में दवाओं का वितरण भी किया गया। सेना के अधिकारियों ने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने के साथ साथ लोगों को आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर जोर दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News