युद्ध कभी भी संभव... रूस-यूक्रेन लड़ाई से क्या सबक? सेना प्रमुख ने बताया कैसी होनी चाहिए भारत की तैयारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 01:05 AM (IST)

नेशनल डेस्कः रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से लगातार युद्ध जारी है। वहीं, इस युद्ध को लेकर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि यह संकट दिखाता है कि युद्ध कभी भी हो सकते हैं और हमें उनके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के युद्ध ने दिखाया है कि एक परंपरागत युद्ध हो सकता है। एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कहीं।
 

सेना प्रमुख ने कहा कि सबसे बड़ा सबक यहा है कि हमें स्वदेशी हथियारों के साथ भविष्य के युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और कदम उठाने होंगे। भविष्य के युद्धों को अपने हथियार प्रणालियों के साथ लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस और पूर्वी यूरोपीय देश के बीच युद्ध में सैनिकों का भौतिक रूस से आमना-सामना हो रहा है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि क्या युद्ध साइबर जगत में या वातानुकूलित कक्ष में लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने दिखाया है कि परंपरागत युद्ध हो सकते हैं।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है। इस दौरान दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे जा चुके हैं, जबकि अरबों का नुकसान हुआ है। इस युद्ध के कारण रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं लेकिन रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। रूस ने कहा यूक्रेन के साथ बातचीत के बाद भी हमले नहीं रुकेंगे। इस बीच रूस ने अपने और सैनिकों को युद्ध में शामिल करने की घोषणा भी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News