बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए सेना प्रमुख नरवणे, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 10:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा पर वीरवार सुबह रवाना हो गए। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari
भारतीय सेना ने  ट्वीट कर लिखा कि सेना प्रमुख बांग्लादेश के पांच दिवसीय दौरे पर आगे बढ़े। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है'। इससे पहले  4 अप्रैल को  भारतीय सेना बांग्लादेश में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास शांतिर ओग्रोसेना 2021 (फ्रंट रनर ऑफ़ पीस) में शामिल हुई थी। यह अभ्यास 12 अप्रैल, 2021 तक जारी रहेगा। भारतीय सेना की टुकड़ी 3 अप्रैल को सैन्य अभ्यास शांतिर ओग्रोशेना 2021 के लिए ढाका पहुंची। 30 जवानों वाले भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल का बांग्लादेश की सेना ने ढाका में फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत हुआ।

 

गौरतलब है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले महीने बांग्‍लादेश का दाैरा किया था। इस दौरान उन्होंने वहां की PM शेख हसीना को कोरोना वैक्सीन के 12 लाख डोज सौंपने के साथ साथ 109 एंबुलेंस की चाबी भी दी थी। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच 1971 में बांग्लादेश की आजादी की विरासत को सहेजने पर भी चर्चा हुई। बांग्लादेश की आजादी में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की याद में वॉर मेमोरियल बनवाने पर PM मोदी ने शेख हसीना का धन्यवाद किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News