पीएम मोदी के साथ  चूरमा-गोलगप्पा का लेंगे लुत्फ...अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा से किया ये वादा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 03:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं का  सम्मान समारोह में सरकार द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया, जिसमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन खिलाड़ियों की यात्रा ‘खेल उत्कृष्टता और जज्बे की अविश्वसनीय कहानी’  रही है। इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से चूरमा-गोलगप्पे खिलाने का वादा किया। 

शेरों की आबादी में हुई वृद्धि, पीएम मोदी बोले-  भारत को एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व

पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में सभी की निगाहें एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी थी। सम्मान समारोह में खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की। इस बीच अनुराग ठाकुर ने कहा कि नीरज जी हम आपको चूरमा-गोलगप्पा नहीं खिला सके, न ही हम पीवी सिंधु को आइसक्रीम खिला सके, लेकिन हम इन सबका लुत्फ प्रधानमंत्री नरेंद के साथ लेंगे। 

पंजाब में आतंकवाद को पाकिस्तान को पुनर्जीवित करने की कोशिश

कांस्य विजेता पुरुष हॉकी टीम और चौथे स्थान पर रही महिला टीम दोनों ने होटल पहुंचने के बाद केक काटकर जश्न मनाया। चोपड़ा ने जहां भारतीय अभियान में स्वर्णिम चमक डाली तो वहीं भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम के अलावा मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किये।

पाक में लगे ‘जय श्री राम' और 'हर हर महादेव’ के नारे, अत्यचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हिंदू

 

समारोह में उपस्थित लोगों में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, सचिव (खेल) रवि मित्तल और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी शामिल थे। ठाकुर ने कहा कि तोक्यो 2020 में भारत के लिए कई ऐसी चीजें हुई जो ओलंपिक में पहली बार हुई। ओलंपिक में ‘टीम इंडिया’ की सफलता इस बात को दर्शाती है कि कैसे नया भारत दुनिया पर हावी होने की इच्छा और आकांक्षा रखता है , यहां तक कि खेल में भी।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News