बर्फ के गोलों से खेलते-पिकनिक मनाते राहुल जी-प्रियंका जी, मोदी जी का धन्यवाद करे: अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 06:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में खत्म हुई भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर हमला बोला। उन्होंने एक के बाद एक ट्विट कर राहुल गांधी पर सवाल दागे।  उन्होंने कहा कि,  बर्फ के गोलों से खेलते-पिकनिक मनाते राहुल जी-प्रियंका जी को मोदी जी का धन्यवाद करना चाहिए कि आज उनकी वजह से आप, आपका परिवार,आपकी पार्टी आपके नेता कार्यकर्ता बेखौफ कश्मीर में घूम रहे हैं. लाल चौक पर झंडा फहरा पा रहे हैं. मगर धन्यवाद करना तो दूर आप यहां भी राजनीति कर रहे हैं.।

इसके बाद एक अन्य ट्विट मे अनुराग ठाकुर ने सावल करते हुए लिखा कि  राहुल गांधी जी…1953 में कांग्रेस के शासन काल में भारत जोड़ने की सशक्त आवाज श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की कश्मीर में संदेहजनक मृत्यु हुई. जिम्मेदार कौन? 1992 में कांग्रेस राज में आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी के साथ मोदी जी ने लाल चौक पर तिरंगा संगीनों के साये में कड़ी सुरक्षा में फहराया. जिम्मेदार कौन?"

वहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2011 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय एकता यात्रा जिसमें देश के कोने कोने से लाखों युवा लाल चौक पर झंडा फहराने निकले, उन युवाओं को कांग्रेस सरकार के इशारों पर पीटा गया, जेलों में बेरहमी से ठूंसा गया, जिम्मेदार कौन? 20 जनवरी 2011 को मनमोहन सिंह जी ने कहा अनुराग ठाकुर को लाल चौक जाकर तिरंगा नहीं फहराना चाहिए, क्षेत्र में माहौल खराब हो सकता है. जिम्मेदार कौन?" 

मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि  आज मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से 370 व 35ए खत्म हुआ, जम्मू-कश्मीर विकास के नये पथ पर आगे बढ़ा, सुरक्षा चाक-चौबंद हुई, अमन बहाल हुआ. आज हर भारतवासी बेखौफ होकर पूरे गर्व से लाल चौक पर तिरंगा फहरा सकता है तो बीजेपी राज में ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने, गृहमंत्री अमित शाह ने सम्भव कर दिखाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News