महिला सब इंस्पेक्टर के जज्बे को सलाम- लावारिस शव को कंधे पर लादकर 3km तक पैदल चली, गांव वाले भी हुए भावुक

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 01:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की जिससे आपको भी अपने देश पर गर्व होगा। दरअसल, आंध्र प्रदेश की एक महिला सब इंस्पेक्टर कृष्णा पावनी ने भीषण गर्मी में जंगली इलाके में एक लावारिस मिली वृद्ध की शव को अपने कंधे पर उठाकर करीब 3 किमी तक चली, जिसके बाद शव को करीब के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। 
 

वहीं इस महिला सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी पर लगन को देखते हुए लोगों मे जमकर  तारीफ की। बता दें कि ये घटना आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के हनमंथुनीपेट मंडल में हाजीपेट वन क्षेत्र में सामने आई है जहां एक एक कांस्टेबल महिला की मदद से एक व्यक्ति के शव को करीबी अस्पताल पहुंचाया गया। कांस्टेबल पावनी ने एक सिपाही की मदद से लावारिस शव को नजदीकी सड़क तक ले जाने के लिए करीब 3 किमी. की दूरी पैदल तय की। 
 

कांस्टेबल पावनी को जब गांव के लोगों से करीब 65 साल की उम्र के व्यक्ति के शव की सूचना मिली तो वह  इंस्पेक्टर कृष्णा पावनी ने शव को चटाई में लपेट कर उसे लकड़ी के लट्ठे से बांध दिया और कंधों पर उठाकर पास के एक गांव की मुख्य सड़क पर ले गईं जहां से शव को एम्बुलेंस में डालकर कनिगिरी शहर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News