आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली आएंगे, शाह से कर सकते हैं मुलाकात

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 11:21 PM (IST)

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह गृह मंत्री अमित शाह और अन्य से मिलकर पोलावरम तथा अन्य सिंचाई परियोजनाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि रेड्डी की यह यात्रा चार महीने बाद हो रही है। 

मुख्यमंत्री विशेष उड़ान से सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी के शाह और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलने की संभावना है। वह अन्य कैबिनेट मंत्रियों से भी मिल सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News