अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 07:52 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। राष्ट्रपति ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘राज्य सभा सांसद अमर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दु:ख हुआ।'' उन्होंने आगे लिखा, ‘‘बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, श्री सिंह एक प्रतिभाशाली सांसद थे। उनके परिवार एवं सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।''
PunjabKesari
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसे ऊर्जावान सार्वजनिक व्यक्तित्व की संज्ञा दी जिन्होंने करीब से कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को देखा था। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया जहां वह इलाज करा रहे थे। उन्होंने 2011 में किडनी प्रतिरोपण कराया था और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
PunjabKesari
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमर सिंह जी ऊर्जावान सार्वजनिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था। वह अनेक वर्गों के लोगों से अपनी मित्रता के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके मित्रों और परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'' सिंह ने सपा महासचिव रहते हुए 2008 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को गिरने से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। तब वाम दलों ने परमाणु करार के मुद्दे पर संप्रग से समर्थन वापस ले लिया था। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News