क्या मैं राष्ट्रपति बनने लायक हूं? पीएम मोदी से मिला था ये मजेदार जवाब: द्रौपदी मुर्मू का खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: द्रौपदी मुर्मू बीजेपी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी NDA के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही है। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू रांची आईं तो पुरानें दिनों की यादें ताजा करते हुए कहा कि, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने आपकी उम्मीदवारी तय की है, तब उन्होंने कहा कि वह एक छोटे से गांव से आती हैं। पहले शिक्षक और फिर मंत्री बनीं, लेकिन क्या वह राष्ट्रपति बनने के लायक हैं?

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपने मुझे राष्ट्रपति बनाने का जो फैसला लिया है, इतनी बढ़ी जिम्मेदारी वह कैसे निभाएंगी। तब पीएम ने मेरा हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके साथ पूरा देश है। देश के लोगों की ताकत है और सबसे बढ़कर संविधान व संविधान के द्वारा दी गई ताकत है। संविधान ही उनका मार्गदर्शन करेगा। मुर्मू ने कहा कि जब उन्हें राज्यपाल बनाने को निर्णय लिया, तब भी पीएम मोदी ने ही मुझसे कहा था कि आपको झारखंड भेजा जा रहा है। आपकों गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुननी होंगी। मुर्मू ने कहा कि पीएम ने कहा कि झारखंड में बतौर राज्यपाल उन्होंने जो काम किया है, वह काबिलेतारीफ है। यही वजह है कि पहली बार एक आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। 

बता दें कि, राष्ट्रपति पद की राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड का दौरा कर देश के सर्वोच्च पद के चुनाव में राज्य के भाजपा विधायकों तथा सांसदों के अलावा सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का समर्थन मांगा। उन्होंने राज्य में राजग विधायकों और सांसदों के अलावा झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, इसके कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। झामुमो के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने अभी तक 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार को समर्थन देने के बारे में अपने रुख की घोषणा नहीं की है और इस सप्ताह निर्णय लिया जाएगा।

समर्थन जुटाने पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के लिए पटना पहुंचीं हैं। पटना में मुर्मू राज्य भाजपा कार्यालय का दौरा करेंगी। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि बाद में वह गांधी मैदान के पास एक होटल में जाएंगी जहां वह सांसदों और विधायकों सहित एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी और चुनाव में उनके समर्थन की अपील करेंगी। उन्होंने कहा कि दोपहर में वह पटना से उड़ान भरकर गुवाहाटी होते हुए अगरतला पहुंचेंगी। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल और अन्य राज्य मंत्रियों ने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News