देश में सभी पार्टियां परिवारवाद पर खड़ी है सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी :नड्डा

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 09:15 PM (IST)

लोहरदगा: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो टूक कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल परिवारवाद की बुनियाद पर खड़ी हैं जबकि भाजपा वास्तव में कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं जहां पोस्टर लगाने वाला, झंडा लेकर चलने वाला और चाय बेचने वाला साधारण कार्यकर्ता ऊंचे उंचे मुकाम पर पहुंच सकता है। 

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा छह 6 राज्य से बढ़कर 17 राज्यों में सरकार बना चुकी है और अब पार्टी को पश्चिम बंगाल में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले झारखण्ड में दोबारा और फिर बंगाल में अपनी सरकार का गठन करेगी। 

उन्होंने कहा कि देश में चल रहे सदयस्ता अभियान में 7 करोड़ नए कार्यकर्ता भाजपा में बनाए गए हैं। पार्टी में पहले से 11 करोड़ सदस्य हैं और आज 18 करोड़ कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ नड्डा लोहरदगा में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से दस हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता आए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News