कर्नाटक की ''हिजाब गर्ल'' मुस्‍कान खान की तारीफ में अलकायदा सरगना का नया वीडियो आया सामने

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 09:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  कर्नाटक के हिजाब विवाद के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'हिजाब गर्ल' को लेकर वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान उल जवाहिरी का नया वीडियो सामने आया है। 9 मिनट के वीडियो में जवाहिरी  कॉलेज छात्रा मुस्‍कान खान की तारीफ करता नजर आ रहा है। बता दें कि जवाहिरी ने आतंकी ओसामा बिन लादेन की जगह अल कायदा का नेतृत्व संभाला है।
 

वहीं मुस्‍कान खान उस वक्‍त चर्चा में आई थी, जब हिजाब पर विवाद के बीच उसने कॉलेज जाने के दौरान 'जय श्रीराम' के नारे लगाती भीड़ के बीच से गुजरते हुए 'अल्‍लाहू अकबर' का नारा लगाया था। जवाहिरी ने अपने वीडियो में मुस्‍कान खान को 'बहन' बताते हुए उसकी तारीफ में कविता में पढ़ी है। वीडियो में वह भारत में मुसलमानों के दमन का आरोप लगाते हुए यहां लोगों को भड़काने की कोशिश करता नजर आ रहा है। जवाहिरी के वीडियो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें मुस्कान के लिए Noble woman of India यानी 'भारत की महान महिला' भी लिखा गया है।
 

वीडियो में वह कहता है कि उसे वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए मुस्कान खान के बारे में पता चला। उसे 'बहन' करार देते हुए जवाहिरी ने कहा कि जिस तरह से उसने 'तकबीर' की आवाज उठाई, उसने उसका दिल दिल जीत लिया है, इसलिए वह उसकी तारीफ में कविता पढ़ रहा है। अलकायदा सरगना का यह वीडियो अल कायदा के आधिकारिक मीडिया शबाब पर जारी किया गया, जिसकी पुष्टि SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने भी की है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News