दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिनेत्री आयशा शर्मा ने CISF कर्मियों पर लगाया बदसलूकी करने का आरोप

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 11:51 AM (IST)

नई दिल्ली- हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री आयशा शर्मा ने दिल्ली हवाईअड्डे पर जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लगातार आठ ट्वीट कर बताया कि जांच के दौरान बैग से इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और तार निकाले जाने को लेकर  CISF कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। वहीं आयशा  के ट्वीट करते ही यूजर ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देनी भी शुरू कर दीं। कुछ ने ट्वीट पर ऐतराज जताया तो कई फैंस ने अभिनेत्री का समर्थन भी किया।

सुरक्षा कर्मियों ने आयशा का फूड कोर्ट तक पीछा किया और अपशब्द भी कहे। 
जानकारी के मुताबिक, आयशा शर्मा गो फ्लाइट एयरवेज की उड़ान के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंची थीं। आरोप है कि जांच के क्रम में बैग से इलेक्ट्रॉनिक सामग्री निकाले जाने के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनसे बहस की। सुरक्षा कर्मियों ने उनसे बैग से सभी सामान बाहर निकालने को कहा और इसकी दोबारा जांच की। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मियों ने उनका फूड कोर्ट तक पीछा किया और अपशब्द भी कहे। 

बता दें कि आयशा शर्मा अभिनेत्री नेहा शर्मा की बहन हैं। आयशा शर्मा मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका बचपन अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में ही बीता है।

अभिनेत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए हवाईअड्डा प्रशासन ने कहा कि आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। आप पूरा विवरण मैसेज करें, जिसके अनुसार आपकी बेहतर मदद की जा सके।

'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News