दिल्ली में आज फिर ‘गंभीर' स्तर पर पहुंची हवा, कई इलाकों में घटी विजिबिलिटी

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 11:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में एक बार फिर से वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली के कई इलाकों में खराब हवा के कारण विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता 402 दर्ज किए जाने के साथ ही एक बार फिर यह ‘गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है।

PunjabKesari

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। IMD के अधिकारियों ने कहा कि यह इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News