राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज भी खराब, ठंड से बिगड़े और हालात

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 09:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: ठंड के दस्तक देने के बाद से ही देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता अत्‍यधिक खराब बनी हुई है। सोमवार को भी दिल्ली की हवा  खराब ही बनी रही श्रेणी में रही, आगे के कुछ दिनों में हालात के और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसक साथ ही राजधानी के तापमान में भी आज भारी गिरावट दर्ज की गई। 

PunjabKesari

आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल 
CPCB के आंकड़ों के अनुसार लोधी रोड में वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 में रहा, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। आर के पुरम इलाके में AQI 297 ('खराब' श्रेणी ) पर रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25° सेल्सियस रहेगा। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 

PunjabKesari

कुछ हिस्सों में चली शीत लहर
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान था। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंसी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari

तापमान में लगातार आ रही गिरावट 
श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष पूरे नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News