''ओवैसी को सुरक्षा देने का क्या मतलब, अगर मुस्कान जैसी लड़की को परेशान किया जाता है''

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 01:49 PM (IST)

लखनऊः AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पिछले दिन हुए जानलेवा हमले के बाद  Z प्लस सुरक्षा से इनकार कर दिया  था वहीं अब उन्होंने कहा कि अगर इस देश में मुस्कान जैसी मुस्लिम लड़कियों को खतरा है, तो असदुद्दीन ओवैसी भी खतरे में हैं। ओवैसी ने ये बातें उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कही। 
 

AIMIM प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  आप मुझसे Z श्रेणी की सुरक्षा लेने के लिए कह रहे हैं क्योंकि मेरे जीवन को स्पष्ट रूप से खतरा है। लेकिन मैंने संसद में कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को Z श्रेणी की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। कुछ ऐसा करें कि सभी सुरक्षित रहें।
 

ओवैसी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि़ ओवैसी को सुरक्षा देने का क्या मतलब है अगर मुस्कान जैसी लड़की को परेशान किया जाता है। अगर मुस्कान खतरे में है, तो असद भी खतरे में है। ओवैसी की कार पर उत्तर प्रदेश में उनके चुनाव प्रचार के दौरान गोली चलाई गई थी, जिसके बाद ओवैसी को गृह मंत्रालय ने Z+ सुरक्षा दी थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।
 

गौरतलब है कि कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बीबी मुस्कान का एक कॉलेज के सामने लड़कों के समूह से भिड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे वह छात्रों के बीत अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रही थी।  वहीं कॉलेज से बाहर आ रहे लड़के जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News