''जो राजा प्रजा को दुख देता है वह नरक का हकदार होता है'', दशहरे पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 01:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूरे देश में आज विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी पर देश के बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

राहुल गांधी ने इस मौके पर रामायण की चौपाई लिखते हुए लोगों को संदेश दिया है कि, 'जो राजा प्रजा का दुख दूर नहीं कर सकता है और उसे कष्ट देता है वह राजा नरक का हक़दार होता है। उन्होंने ‘जय श्री राम' को टैग करते हुए कहा ‘‘जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी सो नृप अवसि नरक अधिकारी।'

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, 'सुर बानरस देखे बिकल हँस्यो कोसलाधीस। सजि सारंग एक सर हते सकल दससीस। सभी देशवासियों को असत्य पर सत्य, अहंकार पर विनम्रता और बुराई पर अच्छाई की जीत के पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी।'

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News