अजब-गजब बॉडी मॉडिफिकेशन...लाखों रुपए खर्च कर शख्स ने अपने शरीर का किया ऐसा हाल, माथे पर उग आए सींग

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: लोगों में बॉडी मॉडिफिकेशन का चलन इस कद्र तेजी से बढ़ता जा रहा है कि वे बिना सोचे-समझे अपने शरीर न जाने कितने बदलाव करवा लेते हैं। कई लोग अपने शरीर में ऐसा बदलाव करवाते हैं जिसे देखने के बाद एक बारगी तो दिमाग में आता है यह क्या करा लिया भाई अच्छे-खासे शरीर को। एक शख्स ने अपने शरीर में इस तरह का बदलाव कराया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

इस शख्स ने अपने माथे पर सींग जैसी दिखने वाली चीज लगवाई है जो देखने में बेहद डरावनी है। शख्स  अपने लुक पर गत 14 साल से एक्सपैरीमैंट कर रहा है। इस शख्स ने अपनी लुक को डरावना बनाने के लिए करीब 41 लाख रुपए खर्च कर दिए। रेनी ने अपने माथे पर टैटू बनवाया है। इसके अलावा उसने अपने शरीर के 70 फीसदी हिस्से पर टैटू बनवाए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसने अपनी जीभ के भी दो हिस्से करवा लिए।

 

ब्राजील के रहने वाले 38 साल के रेनिए दिनीज दा सिल्वा ने अपने माथे पर दोनों ओर ‘सींग’ लगवाए हैं। उनको अपने लुक की वजह से आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। उनके इलाके के धार्मिक समुदायों ने भी उनका विरोध किया है और उनको चर्च में नहीं जाने देते हैं। ऐसा उनके अजीबोगरीब लुक की वजह से हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News