चुनाव हुए खत्म, अब लॉकडाउन की ओर बढ़ने लग गया देश, अब तक दो राज्यों ने की घोषणा

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 10:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव के परिणामों के सामने आने के बाद अब देश लॉकडाउन की ओर बढ़ने लग गया है। राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने रविवार को दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। इसके अलावा हरियाणा, ओड़िशा सहित कुछ राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय टास्क फोर्स की टीम में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी शामिल हैं।

इन राज्यों ने अब तक की है लॉकडाउन की घोषणा

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच पूरे हरियाणा में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 3 मई से 7 दिनों के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, लेकिन इस दौरान सभी आवश्यक कार्यों में लगे लोगों को छूट दी जाएगी, वहीं ओडिशा सरकार ने आगामी पांच से 19 मई के बीच संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में फिलहाल 10 मई तक कर्फ्यू लगा हुआ है, जिसे राज्य सरकार लॉकडाउन में भी परिवर्तित कर सकती है। इनके अलावा अन्य राज्यों में भी जल्द ही पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News