मैं दुबे हूं...कानपुर वाला, सुनते ही पुलिसवाले ने विकास को जड़ दिया थप्पड़(Video)

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 11:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस की आज गिरफ्त में आने के बाद भी उत्तरप्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की हेकड़ी गयी नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था। 

#WATCH Madhya Pradesh: After arrest in Ujjain, Vikas Dubey confesses, "Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala." #KanpurEncounter pic.twitter.com/bIPaqy2r9d

— ANI (@ANI) July 9, 2020

 

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कह रहा है मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। हालांकि पुलिस ने थप्पड़ मारकर उसकी साड़ी हेकड़ी निकाल दी। इस घटना की वीडियो तत्काल वायरल हो गया। 


इस बीच विकास के कुछ साथियों के भी हिरासत में लेने की सूचना आयी थी, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे से यहां पुलिस अधीक्षक स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब अभी आना शेष है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कब और कैसे पहुंचा। उसके एक रिश्तेदार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शहडोल जिले से दो दिन पहले हिरासत में लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News