भारत में सैन्य ट्रेनिंग लेकर लौटे अफगान कैडेटों का तालिबान ने किया गर्मजोशी से स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 01:31 PM (IST)

काबुलः  भारत से सैन्य ट्रेनिंग लेकर शुक्रवार को वापस लौटे अफगानी सैन्य कैडेटों का तालिबान ने गर्मजोशी से स्वागत किया।  काबुल सरकार ने शुक्रवार को अफगान सैन्य कैडेटों के एक बैच के लौटने पर ऐसा स्वागत किया मानो जैसे रेड कार्पेट बिछा दिया हो। काबुल लौटे करीब दो दर्जन अफगान सैन्य कैडेटों ने 11 जून को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अपना प्रशिक्षण पूरा किया था। बता दें कि यह सैनिक तालिबान के खिलाफ ही जंग लड़ने को तैयार किए गए ।

 

अफगान सरकार ने भारत की मानवीय सहायता से उत्साहित होकर एक आधिकारिक पत्र जारी  कर भारत सरकार का शुक्रिया किया है। बता दें कि भारत में प्रशिक्षित अफगान कैडेटों के साथ सीधे संचार का अनुरोध करते हुए काबुल सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद भारत की सरकारी एजेंसियों ने MoD अफगानिस्तान और अफगान कैडेटों के बीच बातचीत कराई और वे अफगान रक्षा मंत्री से सुरक्षा और रोजगार के आश्वासन के बाद वापिस लौटे।   बता दें कि तालिबान के सत्ता में आने से पहले अफगान सैन्य अकादमी के 25 कैडेट भारत भेजे गए थे, जिनके खिलाफ उन्हें लड़ना सिखाया गया था।

 

तालिबान सरकार द्वारा भारत-प्रशिक्षित अफगान कैडेटों का गर्मजोशी से स्वागत काबुल की नई दिल्ली से बढ़ती नजदीकी को दर्शाता है। सूत्र बताते हैं कि तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार देश में सुरक्षा बनाए रखने के लिए इन कैडेटों के कौशल का उपयोग करने की इच्छुक है। गौरतलब है कि जब से तालिबान पिछले साल अफगानिस्तान में सत्ता में आया है, अफगान राष्ट्रीय सेना का अस्तित्व समाप्त हो गया है। भविष्य में अफगान कैडेटों के लिए ऐसे किसी भी प्रशिक्षण संभावनाओं की उम्मीद को जो समाप्त कर रहा है। हालांकि, काबुल पहुंचने के दौरान कैडेटों का जिस तरह का स्वागत किया गया, उससे नए अफगान कैडेटों के प्रशिक्षण के लिए भारत आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News