आरे मेट्रो पर रोक: उद्धव सरकार के फैसले फडणवीस ने उठाए सवाल, बोले- मुंबईकरों को नुकसान

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 08:37 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई की आरे कॉलोनी में चल रहे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। इस पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार मुंबई में बुनियादी ढांचा परियोजना के बारे में गंभीर नहीं है। इससे मुंबईवासियों का ही नुकसान होगा।

फडणवीस ने एक के बाद एक लगातार मराठी और अंग्रेजी भाषा में दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में पूर्व सीएम ने लिखा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद आरे मेट्रो कारशेड कार्य पर रोक लगा दी। इससे पता चलता है कि मुंबई इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के बारे में राज्य सरकार गंभीर नहीं है! आखिर में इससे सिर्फ आम मुंबईकर का ही नुकसान है।
PunjabKesari
दूसरे ट्वीट में फडणवीस लिखते हैं, ''जापान की जेआईसीए ने इस मेट्रो परियोजना के लिए नाममात्र की ब्याज दरों पर 15,000 करोड़ रुपए दिए थे। इस तरह के फैसले निवेशकों को भविष्य के लिए निराश करेंगे और सभी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स ठप हो जाएंगे, जो पहले से ही पिछले 15 साल के शासन में इतने लंबे समय से टलते आ रहे थे।'' फडणवीस ने अपने इन दोनों ट्वीट के साथ #SaveMetroSaveMumbai (मेट्रो बचाओ, मुंबई बचाओ) भी लिखा है।
PunjabKesari
शपथ ग्रहण के 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैंने आज आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के काम को रोकने का आदेश दिया है। मेट्रो का काम नहीं रुकेगा, लेकिन अगले निर्णय तक आरे का एक भी पत्ता नहीं कटेगा।'' ठाकरे ने कहा, ''मैं पहला मुख्यमंत्री हूं जो मुंबई में पैदा हुआ। यह मेरे दिमाग में चल रहा है, मैं शहर के लिए क्या कर सकता हूं।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News