निगम कमिश्नर के सचिव पर हमले के आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करो

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 06:11 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय) : चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त के सचिव पर हमले की निंदा करने के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने नगर निगम के बाहर भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। आप संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर हिंसा का प्रयोग करना गलत है और सरकारी अधिकारी पर अगर सत्ताधारी पार्टी हमला करेगी तो अधिकारियों का मनोबल कमजोर होगा, और साथ ही साथ यह उनके आत्मसम्मान पर हमला है। 
अगर भाजपा को शहर की इतनी चिंता होती तो जिस प्रकार से मालियों से पैसे वसूले जा रहे थे तो उनके लिए लड़ते, शहर की सड़कें नहीं बनी रही हैं, उसके लिए लड़ते, बिजली प्राइवेट होने वाली है उसके लिए लड़ते, नगर निगम का खजाना खाली पड़ा है और इन्हें सिर्फ और सिर्फ अपने अहंकार की पड़ी है। प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा भाजपा के पार्षद जनता के साथ गाली-गलौच और हाथापाई करती है और इनके नेता अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार और हाथापाई करते हैं। पहले भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी सड़कों पर थी आज सरकारी दफ्तरों तक पहुंच चुकी है। पार्षद भाजपा का, मेयर भाजपा का, सांसद भाजपा का, गृहमंत्री भाजपा का फिऱ भी इन 4 साल में भ्रष्टाचार करके शहर को बर्बाद कर दिया है, और अब गुंडागर्दी करके शहर के माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News