AAP का आरोप- भाजपाइयों ने राघव चड्ढा के दफ्तर पर किया हमला, जारी की फोटो और वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 04:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्‍ली भाजपा चीफ आदेश गुप्‍ता की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्त्ता दिल्‍ली जल बोर्ड के मुख्‍यालय पर प्रदर्शन को इकट्ठा हुए थे। राजिंदर नगर विधायक राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि इस दौरान भाजपा के लोगों ने उनके दफ्तर पर जानलेवा हमला किया। राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। राघव चड्ढा ने जो तस्वीरे शेयर की हैं, उसमें क्षतिग्रस्‍त इमारत और फर्श पर कांच बिखरा हुआ दिख रहा है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय में शीशे की खिड़कियां और दरवाजे तोड़ डाले। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान कई व्यक्तियों को चोटें भी आईं।

PunjabKesari

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि गुरुवार सुबह दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12:30 पर भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने जल बोर्ड के मुख्यालय पर हमला कर दिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने उनके दफ्तर को भी भारी क्षति पहुंचाई है। पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया कि भाजपा अब खून-खराबे पर उतर आई है।

PunjabKesari

उन्‍होंने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, "देश की राजधानी में ये कैसी गुंडागर्दी है। पहले अरविंद केजरीवाल के घर तोड़फोड़ फिर मनीष सिसोदिया के परिवार पर अटैक और अब राघव चड्ढा के ऑफिस पर जानलेवा हमला। अमित शाह जी चुनाव की हार अभी तक भुला नहीं पा रहे, आप लोग खून-खराबे पर उतर आए। दिल्‍ली में 'जल संकट' को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ता दिल्‍ली जल बोर्ड के मुख्‍यालय पर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। गुप्‍ता समेत भाजपा कार्यकर्त्ताओं को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर देश बंधु गुप्ता रोड थाने ले गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News