AAP ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, भाजपा की ''बी'' पार्टी बताया
punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 07:26 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस की गोवा इकाई में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपील की कि जनता को देश में आप को एक विकल्प बनाने पर विचार करना चाहिए। इसने सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर भाजपा की "बी-टीम" होने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव द्वारा रविवार को किए गए इस दावे पर कि उनकी पार्टी के दो विधायक राज्य में भाजपा के इशारे पर पार्टी को विभाजित करने की कोशिश में लगे हुए थे, आप ने आरोप लगाया कि अब यह साबित हो गया है कि कांग्रेस के पक्ष में गया हर एक वोट अंततः भाजपा के लिए उपयोगी हो जाता है।
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस की गोवा इकाई में राजनीतिक उथल-पुथल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा, "इससे एक बार फिर यह नारा साबित हुआ है - भाजपा के साथ कांग्रेस का हाथ- सच है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक गोवा में 2017 में भी विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
सिंह ने कहा, "यह पहली बार नहीं हो रहा है। जहां भी कांग्रेस जीतती है (चुनाव में), लोगों का वोट और उसके पक्ष में समर्थन अंततः भाजपा को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जाता है। गुजरात में 62 कांग्रेस नेता भाजपा में चले गए हैं।" उन्होंने आरोप लगाया, "कांग्रेस वास्तव में देश भर में भाजपा की बी-टीम बन गई है।" आप के सांसद ने कहा, ‘‘कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ है। एक स्वच्छ विकल्प के रूप में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के बारे में सोचें जो आपके सामने है।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Panihati Dahi Chida Festival: यहां का विशेष प्रसाद पाने के लिए उमड़ता है भक्तों का हजूम, जानें क्यों

Recommended News

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

भाजपा ने कहा- 2 और 3 जून को विकास तीर्थ बनेंगे महासंपर्क अभियान के केंद्र बिंदु

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर किया 1 आतंकी...सर्च ऑप्रेशन जारी

आज का राशिफल 2 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा