विवादों में रही आमिर खान की फिल्म ''लाल सिंह चड्ढा'' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 05:03 PM (IST)

 

मुंबई:  अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के निर्देशक अद्वैत चंदन ने 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन किया है। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। फिल्म की कहानी सहृदय व्यक्ति लाल (खान) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करता है, जो भारतीय इतिहास की कई प्रतिष्ठित घटनाओं से मेल खाती हैं।

निर्माताओं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के मुताबिक, 'लाल सिंह चड्ढा' ने भारत में कुल 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'लाल सिंह चड्ढा' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिनेत्री मोना सिंह, अभिनेता नाग चैतन्य और अभिनेता मानव विज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कामिनी कौशल अतिथि भूमिका में हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News