रक्षाबंधन पर रामेश्वरम में दिखा अद्भुत नजारा, सूर्य के चारों ओर दिखाई दिया चमकीला घेरा (देखें Video)

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 06:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामेश्वरम के आसमान में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामेश्वरम में सोमवार को दोपहर सूर्य की एक अद्भुत छवि को देखकर लोग आनंदित हो उठे। रामेश्वरम् के समुद्र तट पर मौजूद लोगों ने आसमान में चमकता हुए सूरज देखा। यहां सूर्य के चारों ओर चमकता हुआ शानदार घेरा दिखाई दे रहा था। गौरतलब है कि वैज्ञानिक भाषा में सूर्य का प्रभामंडल कहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने पहली बार सूर्य का इतना सुंदर दृश्य देखा।


बता दें कि सूर्य की बाहरी परतों, जो कि डिस्‍क (फोटोस्फियर) के ऊपर हजारों किलोमीटर तक फैला होता है, उसे प्रभामंडल कहा जाता है। इसका तापमान मिलियन डिग्री केल्विन से भी अधिक है, जो कि करीबन 6000 केल्विन के सौर डिस्‍क तापमान से भी बहुत अधिक है। सौर भौतिकी में अब तक इस प्रश्‍न का उत्‍तर नहीं मिल पाया है कि किस प्रकार प्रभामंडल का तापमान इतना अधिक होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News