पुंछ में सीमा पार करने के आरोप में एक पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 02:49 PM (IST)

जम्मू : सेना ने शुक्रवार रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारत आयी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान पाकिस्तान में इस्लामाबाद के फिरोजबंदा इलाके की रोजिना (49) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि रोजिना ने पुंछ के चक्र दा बाग में नियंत्रण रेखा को पार किया। उन्होंने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और सेना उससे पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News