Government JOB : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1.5 लाख सैलरी... जानिए आवेदन करने का आसान तरीका

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 07:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, सरकार द्वारा चलाई गई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के तहत सरकारी नौकरियां निकली है। सरकार द्वारा निकाली गई इस भर्ती में कुल 90 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेश में सहायक कृषि अधिकारी (AAO), चारा सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-1 पद के लिए कृषि विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) डिग्री अनिवार्य है। वहीं सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-3 के लिए कृषि में स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की योग्यता निर्धारित की गई है। चारा सहायक पद के लिए भी बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री आवश्यक होगी।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि उत्तराखंड के एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतनमान का लाभ मिलेगा। सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-1 पद के लिए वेतनमान 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक निर्धारित किया गया है। वहीं सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-3 और चारा सहायक पदों के लिए 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News