आपसी रंजिश की शिकार हुई महिला, घर में घुस कर मारी गोली

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 03:17 PM (IST)

जमशेदपुर : मारपीट के मामले को लेकर दो युवकों ने सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर पांच, क्वार्टर नंबर एल 4/14 में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। इस घटना की कड़ियां अखिलेश और परमजीत गिरोह के बीच हुई मारपीट के मामले से जुड़ी हुई है। गोली लगने पर घायल हुई मंजू को उसका पति सूरज महतो स्कूटी से अस्पताल ले गया। पति ने अखिलेश गिरोह के अंशू चौहान और अभिषेक सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पाकर सिटी एस.पी. प्रशांत आनंद, डी.एस.पी. केएन मिश्रा अस्पताल पहुंचे। वहीं, पुलिस ने अंशू और अभिषेक के घर में छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है जबकि वह दोनों अपने घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मंजू के बेटे और आस-पास की महिलाओं का भी बयान लिया है। उनके अनुसार आपसी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News