भारत का एक ऐसा शहर...जहां 52 सेकेंड के लिए थम जाता है सबकुछ, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 03:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलगांना के नालगोंडा शहर का नाम आपने सुना होगा। यह शहर सुबह 8 बजे 52 सेकेंड के लिए थम जाता है। लोग जहां होते हैं वहीं रूक जाते हैं। बच्चे, बड़ों से लेकर बूढ़े तक कोई भी एक कदम आगे-पीछे नहीं होता है। सब सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते हैं। दरअसल इस शहर में हर रोज सुबह 8  बजे लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान बजाया जाता है। राष्ट्रगान जब बजता है तो भारतीय होने का गर्व और भी बढ़ जाता है और लोग जहां होते हैं वहीं रूक जाते हैं।

 

मुख्य जगहों पर 12 बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगे
शहर के अलग-अलग मुख्य जगहों पर 12 बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगाए गए हैं जिससे आसपास रहने वाले लोग राष्ट्रगान सुनकर अपने सभी कामों को वहीं छोड़ देते हैं और सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं।  नगर निगम आने वाले समय  शहर के अन्य हिस्सों में भी लाउडस्पीकर लगाने की तैयारी कर रहा है। 

 

पहली बार 23 जनवरी 2021 को शुरू हुई मुहीम
शहर में पहली बार 23 जनवरी 2021 को राष्ट्रगान बजाया गया। जब यहां के स्थानीय अधिकारियों को पता चला तो समिति की पहल की बहुत तारीफ की। जब राष्ट्रगान शहर में बजाया जाता है तो समिति के कार्यकर्ता पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर हाथ में तिरंगा लिए खड़े रहते हैं। ये पल शहरवासियों के लिए बहुत रोमांचकारी होता है।

 

जिन लोगों ने इस मुहिम को शुरू किया है उनका उद्देश्य है कि राष्ट्रगान का हर रोज सम्मान होना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा जम्मिकुंता नाम के जगह से मिली थी, जहां हर रोज राष्ट्रगान गाया जाता था। सामान्य तौर पर राष्ट्रगान गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देते हुए सावधान की मुद्रा में ही गाते हैं लेकिन इस शहर में हर रोज तिरंगे को सलामी दी जाती है और राष्ट्रगान गाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News