जम्मू कश्मीर में 129 ने दी कोरोना को मात, 93 नए मामलो की पुष्टि

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 10:39 PM (IST)

जम्मू 6 सितम्बर (सतीश) : जम्मू कश्मीर में आज 129 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और अपने घर पहुंचे। वहीं आज 93 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है जिसके चलते कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3.26 लाख के पार पहुंच गया है। आज जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 45 ब्लैक फंगस के मामले हैं। 


यू.टी. में 1286 एक्टिव मामले

जम्मू संभाग से आज 20 और कश्मीर संभाग से 73 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 93 नए मामलों में से 1 यात्री व 92 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,26,033 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,23,159 जम्मू संभाग और 2,02,874 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,286 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 242 और कश्मीर संभाग में 1044 मामले एक्टिव हैं। 


84 लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,20,337कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिनमें जम्मू संभाग से 1,20,751 और कश्मीर संभाग से 1,99,586 रोगी ठीक हुए हैं। आज 129 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 84 और जम्मू संभाग से 45 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 84,49,358 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 77,27,209 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,410
अब तक जम्मू संभाग से 2166 और कश्मीर संभाग से 2244 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,410 पहुंच गया है। श्रीनगर में 836, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 207, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 101, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1142, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 235, डोडा में 130, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 97, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 8,809 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,36,39,324 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,33,13,291 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 33,21,278 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,809 लोगों को रखा गया है और 1,286 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,66,233 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 28,40,540 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


8 जिलों से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 41 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के डोडा जिले से सबसे अधिक 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 8, बडगाम में 9, पुलवामा में 7, कुपवाड़ा में 5, बांदीपोरा में 3, जम्मू में 2, ऊधमपुर में 1, राजौरी में 1, डोडा में 12, किश्तवाड में 3 और पुंछ में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग के अनंतनाग, गांदरबल, कुलगाम, शोपियां, और जम्मू संभाग के कठुआ, साम्बा, रामबन व रियासी जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,26,033 कुल केस
1,286 एक्टिव केस
3,20,337 ठीक हुए
4,410 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News