माता वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, आठ श्रद्धालु घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 12:19 PM (IST)

कटरा : श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। लैंडस्लइड में पिटठू समेत आठ यात्री घायल हो गए हैं। यह घटना नये ट्रैक पर हुई और पिछले 14 घंटों से वैष्णो देवी जाने वाले नये ट्रैक को बंद कर दिया गया है। श्रद्धालु पुराने मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार न्यू ट्रैक पर साकेत प्वाइंट के पास भूस्खलन में आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं।


लैंडस्लाइड में एक पिटठू भी घायल हुआ है। घायल की पहचान  सरदार दीन (पिटठू)पुत्र गुलाम रसूल निवासी गूल के रूप में हुई है। जबकि घायल श्रद्धालुओं में लक्षमण सिंह पुत्र देव सिंी पिवासी यूपी, रोशन कुमार पुत्र अनुरूद्ध विडिया निवासी झारखंड, राकेश कुमार पुत्र मोहन लाला निवासी आगार जित्तो कटरा, नितिन राम टेके पुत्र श्री राम निवासी महाराष्ट्र, रंजीत शर्मा पुत्र मोहिन्द्र पाल शर्मा निवासी कठुआ, सन्दीप मेहरा पुत्र मोहन लाल निवासी नगरी कठुआ, विशाल शर्मा पुत्र केवल कृष्ण निवासी कठुआ, गंगा बिशन पुत्र सोमनाथ निवासी कठुआ के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News