विदेशी जेलों में बंद हैं 8,189 भारतीय, सरकार की मदद का इंतजार

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 04:31 AM (IST)

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने वीरवार को बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 31 मई 2019 तक विदेशी जेलों में 8,189 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं।

मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1,811 भारतीय कैदी बंद हैं। संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 1,392 भारतीय और नेपाल की जेलों में 1,160 भारतीय बंद हैं। 

विदेश राज्य मंत्री के अनुसार पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय कैदियों के बंद होने की खबर है। उन्होंने  बताया, ‘‘कई देशों में कड़े निजता कानूनों के कारण स्थानीय प्राधिकारी  कैदियों  के  बारे  में  जानकारी तब तक सांझा नहीं करते जब  तक  संबंधित  व्यक्ति  इस  तरह की जानकारी के खुलासे की सहमति नहीं देता।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News