दिल्ली में LPG सिलेंडर की दुकान में आग लगने से 7 लोग घायल
punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 10:52 PM (IST)
नई दिल्लीः उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर की एक दुकान में आग लग गई। घटना में दमकल विभाग के पांच कर्मी और दो असैन्य नागरिक घायल हो गए।
#UPDATE | Fire broke out in LPG cylinder's shop due to blast in LPG cylinder, 5 personnel of fire brigade were injured and taken to GTB Hospital. Two civilians also got injured: Fire Department, Delhi pic.twitter.com/xlj12ULWhz
— ANI (@ANI) November 5, 2021
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लगी। उन्होंने बताया कि जाफराबाद में एलपीजी दुकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को रात 8:15 बजे मिली।