जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 64 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 12:15 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के आज 64 नए मामलों की पुष्टि हुई। जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 48,68,541 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 47,43,136 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 12,23,192 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 33,832 लोगों को रखा गया है और 617 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,07,314 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 10,79,478 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


अब तक जम्मू संभाग से 725 और कश्मीर संभाग से 1226 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1951 पहुंच गया है। श्रीनगर में 460, बारामूल्ला में 175, बडग़ाम में 118, पुलवामा में 88, कुपवाड़ा में 96, अनंतनाग में 86, बांदीपुरा में 62, गांदरबल में 47, कुलगाम मे 54, शोपियां में 40 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 373, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 55, डोडा में 64, कठुआ में 53, साम्बा में 40, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 16 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,25,405 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 51,769 जम्मू संभाग और 73,636 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 617 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 161 और कश्मीर संभाग में 456 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,22,837कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 50,883 और कश्मीर संभाग से 71,954 रोगी ठीक हुए हैं। आज 69 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 59 और जम्मू संभाग से 10 लोग स्वस्थ हुए हैं।

 
10 जिलों से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 35 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 8 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 3, बडगाम में 3, पुलवामा में 5, अनंतनाग में 1, बंादीपोरा में 1, कुलगाम में 2, शोपियां में 3 और ऊधमपुर में 3 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग से 53 और जम्मू संभाग से 11 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 64 मामलों में से 29 यात्री व 35 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, गांदरबल, राजौरी, डोडा, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी 10 जिलों से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,25,405 कुल केस
617 एक्टिव केस
1,22,837 ठीक हुए
1951 मौतें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News