कोविड नियमों की उल्लंघना, कश्मीर में सील किये गये 6 कोचिंग सेंटर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 10:53 AM (IST)

श्रीनगर: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा जारी ताजा दिशानिर्देशों के बाद कश्मीर में 6 कोचिंग केंद्रों को सील किया गया। एसओपी की उल्लंघना करके इन केंद्रों को चलाया जा रहा था।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार बांदीपोरा के मुख्य बाजार में चलाये जा रहे कोचिंग केंद्रों को बंद किया गया। तहसीलदार शेख तारिक और अन्य अधिकारियों की टीम नें मौके पर जाकर केंद्रों को बंद किया। जानकारी के अनुसार कई सारे छात्र बिना मास्क के पाये गये और केंद्र में सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया था।


हांलाकि केंद्रों पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया है पर उन्हें फिलहाल के लिए सील कर दिया गया।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी शैक्षिणक संस्थानों को आॅनलाइन पढ़ाई जारी रखने को कहा है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News