लद्दाख में कोविड-19 के 54 नए मामले

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 02:43 PM (IST)

लेह : लद्दाख में 54 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या 27,695 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 416 रह गयी है।

 

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लद्दाख में बृहस्पतिवार को 105 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। इसके साथ ही इस संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 27,051 हो गयी है।

 

उन्होंने बताया कि संक्रमण के 54 नए मामलों में से 48 लेह जिले से और आठ करगिल जिले से सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड से 228 मरीजों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतविार को संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News