भारत में फिर रफ्तार पकड़ने लगा है कोरोना! एक दिन में आए 46,232 नए मामले

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 11:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामले 46,232 दर्ज किए गए, वहीं 564 लोगों ने दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि एक दिन में 49,715 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब भी हो गए हैं। 

 

84,78,124 लोगों ने कोरोना को दी मात 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में 46,232 नए कोरोना के मामलों के साथ मरीजों की संख्या 90,50,598 हो गई है। 564 नई मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,32,726 है। कुल एक्टिव केस 4,39,747 हैं। पिछले 24 घंटों में 49,715 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 84,78,124 है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। 


कोरोना जांच का आंकड़ा साढ़े 13 करोड़ के पार
कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 20 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ को पार कर गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ो में बताया गया कि 20 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ छह लाख 57 हजार 808 पर पहुंच गया है। इसमें 20 नवंबर को दस लाख 66 हजार 22 जांच की गई। 

 

कोरोना के जांच की मुहिम तेज 
कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News