लखनपुर में प्रवेश के बाद नहीं पहुंचे quarantine centre, नियमों का उल्लंघन करने पर 4 लोगों के खिलाफ म

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 03:00 PM (IST)

साम्बा : पुलिस ने संगरोध नियमों की अवज्ञा एवं उनके निर्दिष्ट प्रशासनिक संगरोध केंद्र (कवारंटीन सेंटर) को सूचित नहीं करने के लिए साम्बा, पुलिस विजयपुर और बड़ी-ब्राह्मणा पुलिस थानों में 4 व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  जारी विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों द्वारा 26 मई को लखनपुर कॉरिडोर में सभी चार व्यक्तियों की जाँच की गई और प्रशासनिक संगरोध केंद्र ठंडी खुई, विजयपुर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। लेकिन इन्होंने संगरोध नियमों का उल्लंघन किया व कवारंटीन सेंटर नहीं पहुंचे। 

PunjabKesari


बताया गया है कि मिन्टू सिंह पुत्र गोरा सिंह और सोनू सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह दोनों निवासी मोगा-पंजाब, सिडको साम्बा में कर्मचारी हैं, जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 269,270 के तहत साम्बा थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा चेतन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी शिव नगर, विजयपुर के खिलाफ विजयपुर थाने में 269/271/188 आईपीसी, 51 (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके अलावा अजय कुमार पुत्र निर्मल सिंह निवासी कांगड़ा, हिमाचल परदेश (वर्तमान में ध्यानसर, करथोली, बड़ी ब्राह्मणा) के खिलाफ बड़ी ब्राह्मणा थाने में उपरोक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को पता था कि यह कोरोना बीमारी बेहद खतरनाक है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लापरवाही से/जानबूझकर संगरोध नियमों की अवहेलना करके, दूसरों की जान को जोखिम में डाला। पुलिस ने इन सभी चारों का पता लगा कर इन्हें स्वास्थ्य विभाग की मदद से तुरंत प्रशासनिक संगरोध केंद्र ठंडी खुई, विजयपुर में भेज दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News