पाक उच्चायोग के 39 कर्मचारी आज लौटे पाकिस्तान, भारत ने स्टाफ 50% घटाने को कहा था

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 05:55 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के 39 कर्मचारी वापस चले गए हैं। इन 39 कर्मचारियों के साथ परिवार के सदस्य भी वापस लौट चुके हैं, कुल 106 लोग आज अटारी बाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान लौटे। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग को कहा था कि वह दिल्ली में स्थित अपने दूतावास में स्टाफ को 50 फीसदी तक घटाए। पिछले हफ्ते ही पाकिस्तान उच्चायोग को यह आदेश दिया गया था और 7 दिन के अंदर इसे लागू करने के लिए कहा गया था। इसी आदेश के बाद पाकिस्तान उच्चायोग को अपने कर्मचारियों की संख्या को घटाना पड़ा।

हालांकि भारत के आदेश के बाद पाकिस्तान ने भी अपने यहां भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को कम करने के लिए कहा था और भारत के 6 डिप्लोमैट भी अपने परिवार के 32 सदस्यों के साथ मंगलवार को देश वापस लौट रहे हैं। 

दरअसल भारत में पाकिस्तान के 2 ऐसे जासूस पकड़े गए थे जो दिल्ली स्थित पाकिस्तान के दूतावास में काम करते थे। दूतावास के कर्मचारी होने की वजह से उनको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था लेकिन उन्हें भारत छोड़ने के लिए कह दिया गया था और वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। जासूसों के पकड़े जाने के बाद भारत ने पाक दूतावास को साफ तौर पर अपना स्टाफ कम करने के लिए कह दिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News