भारतीय वायुसेना में अगले साल तक शामिल हो जाएंगे 36 राफेल विमान

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 02:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना को अगले साल तक और सशक्त बना दिया जाएगा। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयरमार्शल आरकेएस भदौरिया (RKS Bhadauria) ने जानकारी देते बताया है कि 'अगले साल यानी वर्ष 2022 तक वायुसेना में 36 राफेल विमान शामिल किए जाएंगे। राफेल को लेकर निर्धारित लक्ष्य के भारतीय वायुसेना बिल्कुल करीब है। कोविड-19 महामारी के कारण एक या दो एयरक्राफ्ट को छोड़ कर बाकी के एयरक्राफ्ट की डिलिवरी समय से पहले हो रही है।'

यह जानकारी वायुसेना प्रमुख ने हैदराबाद में रिपोर्टरों से बातचीत करते हुए दी है। राफेल को लेकर उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल जेट के लिए 59,000 करोड़ रुपए की लागत वाला समझौता किया था।

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फरवरी में ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि वर्ष 2022 तक फाइटर एयरक्राफ्ट की पूरी खेप देश में आ जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि भारत चीन के बीच तनाव और सीमा को लेकर अभी दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News