जम्मू कश्मीर में 61,752 लोगों की हुई कोरोना जांच, 33 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 10:14 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में वीरवार को 61,752 लोगों की कोरोना की जांच हुई जिसमें 4959 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 33,677 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। आज तक जम्मू कश्मीर में 2,03,28,501 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,94,81,711 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


46,657 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 1394 और कश्मीर संभाग से 3565 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 4,19,731 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,52,300 जम्मू संभाग और 2,67,431 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 46,657 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 11591 और कश्मीर संभाग में 35066 मामले एक्टिव हैं। 


अब तक 3,68,432कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,68,432कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,38,444 और कश्मीर संभाग से 2,29,988 रोगी ठीक हुए हैं। आज 6264 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 2893 और जम्मू संभाग से 3371 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 


होम क्वारंटाइन मेंं 13,574 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 2,11,21,558 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 2,07,01,827 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 56,83,819 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 13,574 लोगों को रखा गया है और 46,657 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,27,058 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 51,91,888 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


श्रीनगर में मिले सबसे अधिक 841 मामले
आज सबसे अधिक 841 नए मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 703 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 784, बडगाम में 440, पुलवामा में 135, कुपवाडा में 529, अनंतनाग में 299, बांदीपोरा में 130, गांदरबल में 87, कुलगाम में 295, शोपियां में 25, जम्मू में 703, ऊधमपुर में 31, राजौरी में 68, डोडा में 162, कठुआ में 23, साम्बा में 110, किश्तवाड़ में 165, पुंछ में 25, रामबन में 99 और रियासी में 8 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। 


जम्मू कश्मीर
4,19,731 कुल केस
46,657 एक्टिव केस
3,68,432 ठीक हुए
4,642 मौतें 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News