बाहरी राज्यों के यात्रियों से बढ़ा कोरोना, 28 यात्रियों सहित 30 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 12:58 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में बाहरी राज्यों के यात्रियों का प्रदेश में आना निरंतर जारी है। इसमें सैलानियों सहित स्थानीय लोग भी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में आज स्थानीय तौर पर केवल 2 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं लेकिन 28 बाहरी राज्यों के यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आज संख्या 30 तक पहुंची। वहीं आज भी किसी संक्रमित की मृत्यु की सूचना नहीं है।

 

जम्मू कश्मीर में कोरोना का आंकड़ा 4,53,720 पर पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर में सोमवार को 29,461 लोगों की कोरोना जांच हुई और 21,471 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। आज तक जम्मू कश्मीर में 2,21,42,824 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 2,12,93,820 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4750
अब तक श्रीनगर में 907, बारामूल्ला में 304, बडग़ाम में 237, पुलवामा में 201, कुपवाड़ा में 174, अनंतनाग में 219, बांदीपुरा में 118, गांदरबल में 84, कुलगाम मे 119, शोपियां में 60 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1223, ऊधमपुर में 147, राजौरी में 249, डोडा में 144, कठुआ में 166, साम्बा में 125, किश्तवाड़ में 46, पुंछ में 110, रामबन में 69 और रियासी में 48 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। 


146 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 2 और कश्मीर संभाग से 28 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 4,53,720 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,66,256 जम्मू संभाग और 2,87,464 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 146 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 12 और कश्मीर संभाग में 134 मामले एक्टिव हैं। 


अब तक 4,48,824कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 4,48,824कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,63,917 और कश्मीर संभाग से 2,84,907 रोगी ठीक हुए हैं। आज 26 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 25 और जम्मू संभाग से 1 संक्रमित स्वस्थ हुआ है। 


होम क्वारंटाइन मेंं 31,799 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 2,43,45,999 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 2,38,92,279 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 63,34,409 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 31,799 लोगों को रखा गया है और 146 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,87,578 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 58,10,136 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


श्रीनगर में मिले सबसे अधिक 24 मामले
आज सबसे अधिक 24 नए मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बारामूल्ला से 4 नए मामले सामने आए हैं। शेष 17 जिलों से कोरोना को कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।


जम्मू कश्मीर
4,53,720 कुल केस
146 एक्टिव केस
4,48,824 ठीक हुए
4,750 मौतें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News