महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,276 नए मामले, 58 मरीजों ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 11:06 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,276 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,41,119 हो गई जबकि 58 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,38,834 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 

इससे पहले शुक्रवार को राज्य में 3,286 नए मामले सामने आए थे और 51 मरीजों की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 3,723 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,60,735 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,984 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.24 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है। 

अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 658 नए मामले आए सामने
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 5,79,92,010 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिसमें से 1,72,625 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई। धुले, नंदुरबार, नांदेड़, वर्धा और गोंदिया जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसी तरह, धुले, परभणी और चंद्रपुर नगर निगमों में भी कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 658 नए मामले सामने आए। अहमदनगर जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 11 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 455 नए मामले सामने आए जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News