जम्मू कश्मीर में  कोरोना का प्रकोप, 25 की मौत, 2135 नए संक्रमितों की पुष्टि

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 11:14 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में आज कोरोना वायरस से 25 लोगों की उपचार के दौरान जान गई। यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक मौत का आंकड़ा है। जम्मू संभाग से 14 व कश्मीर संभाग से 11 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान 2135 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2172
अब तक जम्मू संभाग से 828 और कश्मीर संभाग से 1344 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 2172 पहुंच गया है। श्रीनगर में 510, बारामूल्ला में 192, बडग़ाम में 128, पुलवामा में 98, कुपवाड़ा में 99, अनंतनाग में 104, बांदीपुरा में 64, गांदरबल में 49, कुलगाम मे 59, शोपियां में 41 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 441, ऊधमपुर में 63, राजौरी में 60, डोडा में 65, कठुआ में 59, साम्बा में 46, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 31, रामबन में 23 और रियासी में 18 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


1067 कोरोना संक्रमित हुए ठीकPunjabKesari
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,40,117कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 55,993 और कश्मीर संभाग से 84,124 रोगी ठीक हुए हैं। आज 1067 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 589 और जम्मू संभाग से 478 लोग स्वस्थ हुए हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 70,80,758 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 69,17,868 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 17,50,853 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 90,836 लोगों को रखा गया है और 20,601 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,26,069 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 15,11,175 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


श्रीनगर जिले से आए सबसे अधिक मामले
आज सबसे अधिक 632 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 472 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 136, बडगाम में 133, पुलवामा में 26, कुपवाड़ा में 81, अनंतनाग में 93, बांदीपोरा में 53, गांदरबल में 43, कुलगाम में 139, शोपियां में 8, ऊधमपुर में 20, राजौरी में 46, डोडा में 33, कठुआ में 33, साम्बा में 13, किश्तवाड़ में 13, पुंछ में 22, रामबन में 4 और रियासी में 135 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। 


299 यात्री संक्रमित मिले
जम्मू संभाग से आज 791 और कश्मीर संभाग से 1344 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 2135 मामलों में से 299 यात्री व 1836 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,62,890 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 65,309 जम्मू संभाग और 97,581 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 20,601 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 8488 और कश्मीर संभाग में 12,113 मामले एक्टिव हैं। 


1,62,890 कुल केस
20,601 एक्टिव केस
1,40,117 ठीक हुए
2172 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News