संकट की इस घड़ी में भी नहीं बाज आ रहा पाक, बालाकोट में गोलीबारी, दो जवान घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2020 - 02:23 PM (IST)


पुंछ: लगता है कि पाकिस्तान सबक सीखने वालों में नहीं है। जहां एक तरपफ पूरा विश्व कोरोना संकट से ग्रस्त है वहीं नापाक पड़ोसी ऐसे में भी भारत की सीमाओं को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान द्वारा कल रात से पुंछ के बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की जा रही है। संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गये हैं।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार 14 पंजाब रेजिमेंट के नायब सूबेदार सतपाल और हवलदार धर्मपाल क्रास बार्डर फायरिंग में घायल हो गये हैं। दोनों को राजोरी के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है।सेना के अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News